हैकिंग का शिकार हुआ एयर इंडिया, ट्विटर अकाउंट हुआ हैक।
जी, हां, गुरुवार की सुबह एयर इंडिया का ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था जिसे हैकिंग के बाद पुनः बहाल कर लिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है की हैकर्स ने ट्विटर पर तुर्की भाषा का इस्तेमाल किया और कई विवादित मैसेजेस पोस्ट किए। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘एक जरुरी सूचना, हमारी सारी फ्लाइट्स कैंसल कर दी गयी है। अब से हम तुर्की के एयर लाइन्स के साथ उड़ेंगे।” जिसके बाद एयर इंडिया में हड़कंप मच गया। अकाउंट पर तुर्की समर्थित ट्वीट भी शेयर किये गए और इसकी रिपोर्ट फाइल करने तक नीले रंग का टिक भी हट गया था। हालांकि, अब अकाउंट से सभी विवादित पोस्ट हटा दिए गए हैं।
माना जा रहा है की हैकिंग के पीछे तुर्की साइबर आर्मी अईलदीज टीम का हाथ है। इस ग्रुप पर पहले भी कई लोगों के ट्विटर अकाउंट हैक करने के आरोप लग चुके हैं। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा भी की आपका अकाउंट तुर्की साइबर आर्मी अईलदीज टीम द्वारा हैक कर लिया गया है और आपका सारा महत्वपूर्ण डाटा हमारे पास है। इस मामले की जांच चल रही है।बता दे ट्विटर पर एयर इंडिया के 1,46,000 फॉलोवर्स हैं।
जानकारों की मानें तो टर्की के ऐ हैकर्स इससे पहले भी भारत के कई सेलिब्रिटी और नेताओं के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट हैंडल कर चुके हैं। कुछ दिन पहले ही बीजेपी नेता राम माधव, बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी के ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए गए थे। इनके अलावा इकोनॉमिस्ट कौशिक बासु और स्वपन दास गुप्ता के अकाउंट भी इन हैकर्स ने हैक कर लिया था जिसके बाद पकिस्ता समर्थित नारे, पोस्ट और फोटोज ट्विटर अकाउंट पर डाले गए थे।
अभी हाल ही में UN में भारत के परमानेंट रिपेरजेन्टटिव सैयद अकबरुद्दीन का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। हैकर्स ने अकाउंट पर पाकिस्तान के झंडे और राष्ट्रपति ममनून हुसैन की फोटोज भी पोस्ट की थी।
Writer at India Alive

