Breaking News 

स्थापना दिवस पर NSG का आतंक के खिलाफ बड़ा ‘ऑपरेशन’

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड यानी एनएसडी आज अपना 33वां स्थापना दिवस मना रहा है. आज हम कह सकते हैं कि NSG कमांडो हमारेरियल हीरो हैं और ऐसा मानना और सोचना स्वाभाविक ही है. पिछले दो दशकों से चाहे आत्मघाती फिदायीन हमलों से लड़ने की बात हो या आतंकवादियों की किसी बड़ी कार्रवाई को नेस्तनाबूद करने की, ऐसे हर संकट के एकमात्र संकटमोचक एनएसजी के कमांडोज ही साबित हुए हैं. एनएसजी के कमांडोज हमारे देश में सुरक्षा के अंतिम पर्याय हैं.

एनएसजी कमांडोज की सबसे खास बात है त्वरित गति से इनकी कार्रवाई और हर हाल में टारगेट को फिनिश करना. अपने गठन के बाद से आज तक एनएसजी कमांडो दो दर्जन से ज्यादा खतरनाक ऑपरेशनों को अंजाम दे चुके हैं. किसी भी ऑपरेशन में वे आज तक असफल नहीं हुए. इनका एकमात्र लक्ष्य होता है, हर हाल में सफलता. एनएसजी का कोई भी ऑपरेशन इतनी तीव्र गति से अंजाम दिया जाता है कि दुश्मन को इस बारे में सोचने का कोई मौका ही नहीं मिलता.

Related posts

Leave a Comment