Breaking News 

वायुसेना की ताकत का मेगा शो मंगलवार से शुरू

भारत के सबसे बड़े एरोस्पेस शो में बड़ी ग्लोबल कंपनियां मंगलवार से अपने विमानों की क्षमता दिखाने के लिए तैयार हैं। रक्षा मंत्रालय की देखरेख में एरो इंडिया का आयोजन 14 से 18 फरवरी के बीच बेंगलुरु में होने जा रहा है। शो में 270 भारतीय और 279 विदेशी कंपनियां हिस्सा लेंगी। राफेल इसमें खास आकर्षण होगा। भारत ने कुछ समय पहले ही फ्रांस की एक कंपनी से इसके 36 विमानों की खरीद के लिए डील की है।

भारत को अपनी रक्षा जरूरतों के लिए सौ से ज्यादा विमानों की जरूरत है। भारत चाहता है कि विदेशी कंपनियां भारत में पार्टनर चुनकर विमानों का निर्माण करें। शो के दौरान इस ‘स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप’ की गाइडलाइंस का ऐलान हो सकता है।

सरकारी कंपनी हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड भी स्वदेशी बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT-40 दिखाएगी। हॉक का देश में अपग्रेड किया गया वर्जन हॉक आई भी उड़ान भरेगा। इंडियन मल्टिरोल हेलिकॉप्टर का मॉडल भी होगा। स्वदेशी विमान तेजस में इसके संभावित कस्टमर्स भी उड़ान भर सकेंगे।

Related posts

Leave a Comment