Featured Article Interesting 

बिना रस्सी की मदद के 3,000 फ़ीट ऊँची चट्टान पर चढ़ गया ये रॉक क्लाइंबर

दोस्तों, वैसे तो दुनिया में कई खतरनाक एडवेंचर हैं। उनमें से एक बहुत ही फेमस है, ‘रॉक क्लाइंबिंग’। इसमें किसी पहाड़ या ऊंची चट्टान पर चढ़ना होता है। लेकिन इस में भी ट्विस्ट हैं, कुछ लोग रस्सी या केबल की मदद से चढ़ते हैं ,वहीं कुछ लोग बिना किसी मदद के चढ़ते हैं। अब उन्हें रॉक क्लाइंबर करें या spider-man यह हम आप पर छोड़ते हैं।

दोस्तों,अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित एक चट्टान है।नाम है ‘El Capitan’ । जो रॉक क्लाइंबिंग करने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। आपको जानकार हैरानी होगी की इसकी ऊंचाई लगभग 3000 फीट है।
यूं तो बहुत सारे लोगों ने इस पर चढ़ाई की हुई है, लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं ‘टॉमी केल्डवेल’ के बारे में जिन्होंने इस पर बिना किसी रस्सी या केबल की मदद से चढ़ाई की है।जब टॉम इस पर चढ़ाई कर रहे थे तब उनका ग्रुप धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ रहा था। उनका ग्रुप ग्रेनाइट में ड्रिल करते हुए आगे बढ़ रहा था।

बिना उपकरण के रॉक क्लाइंबिंग करना शायद दुनिया की सबसे मुश्किल कामो में से एक है। हजार में से कोई एक पेशेवर क्लाइंबर ऐसा कर सकता है। टॉम का कहना है कि वह अपने 30-40 दोस्तों को खो चुके हैं, रॉक क्लाइंबिंग एडवेंचर नहीं मौत का कुआं भी है।

फिलहाल टॉम इस रॉक को फ़तेह करने के बाद, अब चल निकले है दूसरी मंज़िल की तलाश में। वो अब तक सैकड़ो चट्टानों को फ़तेह कर चुके है। उनकी ज़िंदगी पर फिल्म भी बनाई गयी है।

दोस्तों, हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको को कैसी लगी हमे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिख भेजे

Summary
बिना रस्सी की मदद के 3,000 फ़ीट ऊँची चट्टान पर चढ़ गया ये रॉक क्लाइंबर
Article Name
बिना रस्सी की मदद के 3,000 फ़ीट ऊँची चट्टान पर चढ़ गया ये रॉक क्लाइंबर
Description
टॉम इस रॉक को फ़तेह करने के बाद, अब चल निकले है दूसरी मंज़िल की तलाश में। वो अब तक सैकड़ो चट्टानों को फ़तेह कर चुके है। उनकी ज़िंदगी पर फिल्म भी बनाई गयी है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment