Breaking News 

मोदी-जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू

ब्रिक्स समिट से अलग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू हो गई है. डोकलाम विवाद के बाद यह पहली बार है जब दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हो रही है. कहा जा रहा है कि इस बैठक में डोकलाम विवाद पर चर्चा नहीं होगी. क्योंकि डोकलाम विवाद सुलझ चुका है, इस वजह से इस मुद्दे पर बात नहीं होगी.

– चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि तेज गति से बदलते वैश्विक परिवेश में ब्रिक्स को और भी ताकतवर बनाने में ये सम्मेलन काफी मददगार होगा. पीएम मोदी ने इस दौरान गोवा में हुए ब्रिक्स सम्मेलन का भी जिक्र किया.

– पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू

– ब्रिक्स समिट से इतर मिस्त्र के राष्ट्रपति से भी मिले पीएम मोदी.

– BRICS में बिजनेस काउंसिल को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने बिजनेस को आसान करने के लिए कदम उठाए हैं. मोदी ने कहा कि हम मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं. पीएम ने अपने भाषण में सबका साथ-सबका विकास की बात की.

– मोदी ने कहा कि हम लोगों को एक साथ काम करने की जरूरत है, हमारे देश ने डिजिटल क्षेत्र में काफी काम किया है. मोदी ने बताया कि भारत अफ्रीका के साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है.

– पीएम ने कहा कि भारत एक तेजी से बढ़ता हुआ देश है. पीएम ने अपने भाषण में एक बार आतंकवाद का जिक्र किया, मोदी ने कहा कि हम सभी को आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा.

– मोदी ने कहा कि आतंकवाद से लड़ने के लिए मिलकर हमें नए कदम उठाने होंगे. हमारे लिए आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और आपदा प्रबंधन से लड़ने को तैयार होना होगा.

– मोदी ने क्लाइमेट चेंज के मुद्दे पर कहा कि अगर हमें हरी-भरी दुनिया का निर्माण करना है, तो सभी को एक साथ काम करना होगा.

Related posts

Leave a Comment