कविता शायरी 

भारत

हिन्दू-मुस्लिम सब समान हैं,
हर जाति-धर्म का मान है।
भारत तो एक वरदान है।।

युद्ध भूमि में लड़ने को,
हाज़िर अपनी ये जान है।
भारत तो एक वरदान है।।

देख के ताकत भारत की,
दुश्मन भी परेशान है।
भारत तो एक वरदान है।।

संस्कृतियों पर अभिमान है,
अनेकता में एकता बलवान है।
भारत तो एक वरदान है।।

भारतवासी को इस पर शान है,
अपना देश महान है।
भारत तो एक वरदान है।।

Related posts

Leave a Comment