Breaking News 

भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने वेंकैया नायडू, राष्ट्रपति कोविंद ने दिलाई शपथ

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं. उन्होंने आज राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली और अब वह थो़ड़ी देर में राज्यसभा के सभापति के रूप में पदभार संभालेंगे. वह बतौर उपराष्ट्रपति अपना पहला भाषण भी देंगे. इससे पहले राष्ट्रपति भवन की ओर से शपथ समारोह आयोजित किया गया.

दिलचस्प  बात यह है कि नायडू ने हिंदी में उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली. शपथ समारोह में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,  गृहमंत्री राजनाथ और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे. शुक्रवार को नायडू करीब 11 बजे संसद पहुंचेंगे और औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे.

राज्यसभा में धन्यवाद अभिभाषण के बाद नायडू उपराष्ट्रपति के रूप में अपना पहला भाषण देंगे. इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह राज्यसभा के सदस्य पद की शपथ लेंगे. अमित शाह गुजरात से चुनाव जीतकर राज्यसभा पहुंचे हैं.

Related posts

Leave a Comment