Bollywood Crime Entertainment News 

बेनामी प्रॉपर्टि मामले में फंसे सुपरस्टार शाहरुख खान

बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेता शाहरुख खान  पर आयकर विभाग की ED टीम ने बड़ी कार्यवाही की है। यह कार्यवाही मुंबई के अलीबाग में खेती की जमीन पर अवैध बंगला बनाने और जालसाजी के आरोप की गई है। इसके पहले नोटिस बेनामी प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन ऐक्ट के उलंघन के मामले में आयकर विभाग ने शाहरुख खान को नोटिस भेजा था।

इस कार्यवाही में अलीबाग का फार्महाउस सील कर दिया है। साथ ही शाहरुख खान को एक नोटिस जारी कर अगले 90 दिनों में नोटिस का जवाब मांगा गया है। तय समय में नोटिस का जवाब न देने पर शाहरुख खान पर आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है।

अलीबाग का यह बंगला 19 हजार वर्ग फिट से ज्यादा एरिया में है। इस फार्महाउस नुमा बंगले में इस फार्महाउस में एक स्वीमिंग पूल, बीच और प्राइवेट हेलिपैड भी है। यहाँ पर शाहरुख खान अपनी पार्टियां करते हैं। कानूनी तौर पर कृषियोग्य जमीन पर रिहायशी बंगले नहीं बनाए जा सकते।

ED की इस कार्यवाही से पहले रायगढ़ कलेक्टर ने भी बंगले को गैरकानूनी बताते हुए वहां से अतिक्रमण हटाया था, लेकिन शाहरुख खान स्थानीय कोर्ट से स्टे ऑर्डर ले आए थे जिसकी वजह से उस समय अतिक्रमण हटाने का काम रोक दिया गया था।

Related posts

Leave a Comment