बढ़ते असंतोष के बीच सेना जल्द लाएगी नई प्रमोशन पॉलिसी
प्रमोशन के कारण सेना में बढ़ता असंतोष और इससे जुड़े कानूनी मुकदमे भारतीय सेना के लिए चिंता का विषय बन गया है। प्रमोशन से जुड़े नियमों को और निष्पक्ष, पारदर्शी और स्पष्ट बनाने और पदोन्नति प्रक्रिया की समीक्षा के लिए सेना ने जनवरी में एक समिति का गठन किया है। यह पैनल जल्द ही रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। वरिष्ठ स्तर पर कायम कई वर्जनाओं के कारण स्थिरता की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में सरकार शॉर्ट सर्विस कमिशन (SSC) जैसे विकल्पों का इस्तेमाल कर प्रमोशन देने के बारे में सोच रही है, ताकि पेंशन के बोझ को कम किया जा सके और सेना में सबसे योग्य अधिकारियों को रखा जा सके।

