पैन कार्ड में लिखे नंबर का क्या होता है मतलब, जानिये इसके बारे में
हम सभी जानते हैं कि पैन कार्ड होना कितना आवश्यक है। पैन कार्ड हर जगह काम आता है और आपकी एक लीगल पहचान देने में मदद करता है. जो भी व्यक्ति सैलेरी बेस्ड नौकरी करता है या बिजनेस करता है, जाहिर सी बात है कि वह इस देश इस देश का टैक्सपेयर सिटीजन है ऐसे में बिना पैन कार्ड कार्ड के काम नहीं चल सकता।
काफी महत्वपूर्ण होता है नंबर
यही कारण है कि पैन कार्ड पर लिखे परमानेंट नंबर काफी महत्वपूर्ण होता है। जी हां, दरअसल इसमें हर तरह की जानकारी होती है। इन नंबरों में छुपी जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के लिए जरूरी होती है। इसको ध्यान में रखकर ही डिपार्टमेंट हर व्यक्ति को पैन कार्ड जारी करता है। हालांकि, इसका क्या मतलब होता है यह आम आदमी को नहीं पता होता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि पैन कार्ड पर मौजूद नंबर का क्या मतलब होता है।
ये दर्शाता है सरनेम को
आपको बता दें कि पैन कार्ड कार्ड के नंबर में आपका सरनेम भी छुपा होता है। जी हां, दरअसल पैन कार्ड का 5वां डिजिट आपके सरनेम को दर्शाता है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कार्डधारक के सरनेम को ही अपने डाटा में दर्ज रखता है। इसलिए अकाउंट नंबर में भी उसकी जानकारी होती है।
खास बात
आपको बता दें कि मालूम हो कि पैन कार्ड नंबर एक 10 डिजिट का खास नंबर होता है, जो लेमिनेटेड कार्ड के रूप में आता है। जी हां, दरअसल इसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट उन लोगों को इश्यू करता है, जो पैन कार्ड के लिए अर्जी देते हैं। बता दें कि पैन कार्ड बन जाने के बाद एक व्यक्ति के सारे फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन डिपार्टमेंट के पैन कार्ड से लिंक्ड हो जाते हैं। इनमें टैक्स पेमेंट, क्रेडिट कार्ड से होने वाले फाइनेंशियल लेन-देन सभी कुछ डिपार्टमेंट की निगरानी में रहते हैं।

