नक्सलियों ने डाेइकालू रेलवे स्टेशन लगाए पीएम मोदी के दौरे के खिलाफ पोस्टर, किए धमके
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले ओडिशा दौरे से पहले राज्य में नक्सलियों ने यहां के डोइकालू रेलवे स्टेशन पर जमकर तोडफोड़ की है। हथियारों से लैस नक्सलियों ने इस स्टेशन पर आज तड़के हमला कर दिया। उन्होंने यहां पर दो धमाके भी किए हैं जिससे स्टेशन को नुकसान भी पहुंचा है। नक्सलियों ने यहां पर पीएम मोदी के दौरे का विरोध करते हुए कुछ पोस्टर भी लगाए हैं। नक्सली जाते-जाते यहां से दो वाकी-टाकी भी अपने साथ ले गए हैं।

