Breaking News 

टेरर फंडिंग के खिलाफ एक्शन, कारोबारी जहूर वटाली के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

आतंकी फंडिग के मामलों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है. बुधवार को एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 12 जगहों पर छापेमारी की है. NIA ने श्रीनगर, बारामूला और हंदवाड़ा के 12 जगहों पर छापे मारे हैं. छापेमारी अभी भी जारी है. श्रीनगर की दो जगहों पर छापे मारे गए हैं, एक पीरबाग और आलूचीबाग. दोनों जगह बिजनेसमैन लोगों के यहां छापे मारे गए हैं. इनमें कारोबारी जहूर वटाली के ड्राइवर के घर भी छापे मारे गए हैं.

Related posts

Leave a Comment