जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैलाना बंद करे पाकः महबूबा मुफ्ती
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान से दो टूक कहा है कि वह राज्य में आतंकवाद को भड़काना बंद करे और यहां शांति लौटने दे। दूरु में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महबूबा ने मंगलवार को पाकिस्तान से कहा, ‘आतंकवाद को प्रश्रय देना बंद करें और जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल होने दें।’ उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में बेरोजगारी युवाओं की मुख्य समस्या है। उन्होंने कहा, ‘बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौती है और हम इससे प्रभावी तरीके से निपटेंगे।’

