Breaking News 

गोरखपुर के बाद अब फर्रुखाबाद के अस्पताल में 49 बच्चों ने तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर स्थित बीआरडी अस्पताल में नवजातों की मौत के बाद अब फर्रुखाबाद के अस्पताल में बच्चों की मौत का मामला सामने आया है. पिछले एक महीने में फर्रुखाबाद स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में 49 बच्चे दम तोड़ चुके हैं. आरोप है कि इन बच्चों की मौत कथित तौर पर ऑक्सीजन और दवाओं की कमी से हुई है. इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं. गौरतलब है कि इसी साल गोरखपुर के बाबा राघव दास (BRD)मेडिकल कॉलेज में कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत से यूपी सरकार की काफी किरकिरी हुई थी.

Related posts

Leave a Comment