गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लांच किया ‘भारत के वीर’ सोशल मीडिया अभियान
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व-संध्या पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ‘भारत के वीर’ कोष के सिलसिले में सोशल मीडिया जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान श्री सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश जारी कर आम लोगों से शहीद जवानों के परिवार मदद करने की अपील की।
I’m launching a social media awareness campaign regarding #BharatKeVeer on @Twitter on the eve of India’s Independence Day pic.twitter.com/zHeDABkQOe
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 14, 2017
Support #BharatKeVeer @BharatKeVeer pic.twitter.com/DSW500vSVH
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 14, 2017
गृहमंत्री के इस अपील के साथ ही लोगों ने #BharatKeVeer के साथ ट्वीट पोस्ट करना शुरू कर दिया। अधिकतर लोग ‘भारत के वीर’ वेबसाइट www.bharatkeveer.gov.in के माध्यम से शहीदों के परिवारों को पैसे भेज कर उसके सर्टिफिकेट के साथ ट्वीट कर रहे थे। यह देख कर दुसरे लोग भी अपना योगदान करने के लिए प्रेरित हो रहे थे। देखते ही देखते यह अभियान भारत के प्रमुख शहरों और राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेंड होने लगा।
14 अगस्त की शाम से 15 अगस्त की सुबह तक भारत में #BharatKeVeer ट्रेंड कर रहा था। स्वतंत्रता दिवस के दिन ट्विटर पर लोगों का भारी समर्थन मिला। आम जनता यह अपील कर रही थी कि #BharatKeVeer के माध्यम योगदान कर इस स्वतंत्रता दिवस को विशेष बनाएं।
ट्विटर के साथ पार्टनरशिप में शुरू हुए इस अभियान के लिए दिल्ली में सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस, सीजीओ काम्प्लेक्स, खान मार्केट तथा मुंबई में ठाणे और मरीन ड्राइव में बड़े बड़े LED स्क्रीन लगाये गए थे जिसमें #BharatKeVeer हैशटैग वाले सभी ट्वीट चल रहे थे। इन विशालकाय क्रीन के सामने से गुजरने पर लोगों के कदम कमेंट पढ़ने के लिए खुद-ब-खुद रुक जा रहे रहे थे। जिसके कारण ये स्क्रीन आकर्षण के केंद्र बन गए थे। इन स्क्रीनों के सामने आम लोग विशेष रूप से युवा आ रहे थे और LED स्क्रीन सेल्फी ले रहे थे और अभियान के बारे में जागरूक हो रहे थे।
स्वयं पहल करते हुए गृहमंत्री ने अपने एक महीने का वेतन और भत्ता भारत के वीर कोष में दिया।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह का अनुशरण करते हुए गृहराज्य मंत्री हंसराज अहीर ने भी अपने एक महीने की तनख्वाह भारत के वीर कोष में दिया। और यह फोटो ट्वीट किया:
A Soldiers life is invaluable. Made a token contribution of my 1month pay to #BharatKeVeer initiative of @rajnathsingh Ji for martyrs family pic.twitter.com/SbxvASxbMA
— HANSRAJ AHIR (@ahir_hansraj) August 16, 2017
रिपोर्ट लिखे जाने तक कुल 53,600 से ज्यादा ट्वीट #BharatKeVeer पर आ चुके थे। ‘भारत के वीर’ वेबसाइट और ऐप के जरिए कोई भी व्यक्ति भारत के शहीदों के परिवार को आर्थिक मदद के लिए अपना योगदान कर सकता है। योगदान करता इसके लिए भारत के वीर वेबसाइट से सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
आप भी ‘भारत के वीर’ अभियान से सोशल मीडिया पर जुड़ सकते हैं:
फेसबुक: https://www.facebook.com/BharatKeVeer/
ट्विटर: https://twitter.com/BharatKeVeer
अपना सहयोग देने का बाद अपने मित्रों को बताएं और सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि और लोगों को भी इस अभियान के बारे में पता चल सके।





