News 

गुर्दे से जुड़ी बीमारी के शिकार हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली , जानिए इसके कुछ शुरूआती लक्षणों के बारे में

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जटेली को किडनी से जुड़ी बीमारी हो गई है। हालाँकि कौन सी बीमारी हुई है इसकी पुष्टि डॉक्टरों ने अभी नहीं की है। सोमवार से वो ऑफिस नहीं आ रहे हैं और घर से ही काम कर रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें पब्लिक में जाने से मना किया हैं।

उनका इलाज एम्स के डॉक्टर उनके घर पर ही कर रहे हैं। डॉक्टरों के सलाह के बाद ही उन्हें एम्स में भर्ती किया जायेगा। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि बीमार होने के कारण वित्त मंत्री ने अगले सप्ताह का लन्दन का दौरा रद्द कर दिया है। उनको लंदन में 10वीं भारत-ब्रिटैन आर्थिक व वित्तीय वार्ता में हिस्सा लेना था।

इंसान के शरीर में पहुंचने वाले हानिकारक पदार्थों को बहार निकालने में किडनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 30 से 40 की उम्र के बाद किडनी की कार्यक्षमता में कमी होने लगती है।

तीस की उम्र के बाद हर दस साल में किडनी की कार्यक्षमता में दस फीसदी की कमी आती है, लेकिन यदि युवावस्था के दौरान किडनी पे ज्यादा दबाव पड़े तो यह गति और बढ़ सकती है।

अक्सर किडनी की बीमारी का पता शुरूआती दौर में नहीं चल पता है, इसलिए  इसे साइलेंट किलर भी कहते हैं। लेकिन, इससे बचने के लिए पहले से किये गए उपाय बहुत कारगर साबित होते हैं। कुछ आसान तरीकों से इसे ठीक भी किया जा सकता है।

इसके कुछ शुरूआती लक्षण :-
– हाथों, पैरों, टखने, और चेहरे पर सूजन आना
– बार-बार यूरिन आना, इसकी मात्रा अचानक से या तो बढ़ जाना या फिर घाट जाना, रात को यह समस्या और बढ़ जाती है
– चलने पर जल्दी थकान महसूस होना और सांस का फूलना
– भूख न लगना और हाजमा ठीक न रहना
– खून की कमी से शरीर का पीला पड़ना
– यूरिन करने में तकलीफ होना, जैसे- दर्द या जलन होना।

इससे बचने के कुछ उपाय:-
अगर बीमारी शुरूआती दौर में हो तो डाइट में कुछ सुधार करके इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है
– रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीना
– 1 गिलास निम्बू पानी रोज लें
– कम- से- कम 2 से 3 काली लहसुन का रोजाना सेवन करें
– एक चम्मच अदरक का जूस लें
– 2 चम्मच एलोवेरा जूस खली पेट में लें।

Related posts

Leave a Comment