News 

गुजरात और हिमाचल में जीत के साथ अब देश के 19 राज्यों में भाजपा की सरकार

कल शाम तक चले विधानसभा चुनावों की मतगणना में गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला। चुनाव आयोग के अनुसार गुजरात में भाजपा को 99 सीटें और काँग्रेस पार्टी को 77 सीटें मिली। वहीं एनसीपी को एक, बीटीपी को 2 व अन्य को 3 सीटें मिली। हालांकि काँग्रेस को इस बार 2012 के मुक़ाबले 12 सीटें ज्यादा मिली हैं, लेकिन फिर भी राज्य में सरकार बनाने से काफ़ी दूर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के इस जीत को विकास की जीत बताया।

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला। यहाँ भाजपा को 68 में से 44 सीटें मिलीं। वहीं काँग्रेस को मात्र 21 सीटें ही मिलीं। हिमाचल प्रदेश में एक सीट कम्यूनिस्ट पार्टी को भी मिली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा के इस जीत को भी विकास की जीत बताया।

इस अवसर पर काँग्रेस के नवनियुक्त काँग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने हार स्वीकार करते हुये दोनों प्रदेशों में नई सरकारों को बधाई दी है।

इन दो प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनने से अब देश के 19 प्रदेशों में भाजपा की सरकार बन गयी है। निश्चित रूप से यह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी जीत है।

Related posts

Leave a Comment