Breaking News 

क्यूबा में अमेरिकी राजनयिकों पर रेडिएशन अटैक? बीमार हुए 21 राजनयिक

क्यूबा के हवाना स्थित अमेरिकी दूतावास पर राजनयिकों पर रहस्मयी हमले की पर्त खुलने लगी है. बीते एक महीने से जारी इस हेल्थ अटैक से अभीतक 21 से ज्यादा अमेरिकी राजनयिक बहरे हो चुके हैं और कुछ राजनयिक मानसिक बिमारी से ग्रस्त बताए जा रहे हैं. हवाना में दूतावास पर इस सिलसिलेवार हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जल्द से जल्द दूतावास को बंद करने का दबाव बढ़ने लगा है.

अमेरिका के शीर्ष राजदूतों के दावे के मुताबिक बीते एक महीने से ज्यादा समय से हवाना शहर में स्थित अमेरिकी दूतावास पर किसी रेडियोधर्मी अथवा सोनार तरंगों से हमला किया जा रहे है. इस हमले से लगातार अमेरिकी दूतावास में रह रहे राजनयिकों का स्वास्थ बिगड़ रहा है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक अभी तक 21 से ज्यादा राजनयिक इस सोनार तरंगों के हमले की चपेट में आ चुके हैं.

रहस्मयी तरंगों से घायल हुए राजनयिक बहरेपन की शिकायत कर रहे हैं और इसके अलावा उनकी मानसिक स्थिति (ब्रेन ट्रॉमा) भी खराब हो रही है. इस हमले की शुरुआती शिकायतें पिछले साल से ही आने लगी थी. न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक पिछले साल क्यूबा में कुछ अमेरिकी राजदूतों ने अजीब-अजीब आवाजें सुनाई देने की शिकायत की थी.

Related posts

Leave a Comment