Breaking News 

कश्मीर में आतंकियों के ख़िलाफ़ सेना का आक्रामक रुख, 15 साल बार फिर शुरू होगा ‘कासो’

सेना ने एक आक्रामक रुख का संकेत देते हुए आतंकवादियों के खिलाफ अपने अभियान में एक स्थायी विशेषता के तौर पर ‘घेरा डालना और तलाशी अभियान’ :कासो: 15 साल बाद एक बार फिर से शुरू करने का फैसला किया है. गौरतलब है कि 15 साल पहले यह कार्य प्रणाली छोड़ दी गई थी.

सेना में मौजूद सूत्रों ने बताया कि कासो का इस्तेमाल कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित कुलगाम, पुलवामा, तराल, बडगाम और शोपियां में बड़े पैमाने पर किया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि कासो 15 साल के अंतराल के बाद आतंक रोधी अभियानों के तहत एक स्थायी विशेषता होगी.

सेना ने स्थानीय आबादी के सख्त विरोध के बाद कासो को बंद कर दिया था और 2001 के बाद सिर्फ विशेष खुफिया सूचना मिलने पर ही घेरा डालने और तलाशी अभियान चलाया गया. हालांकि, सुरक्षा प्रतिष्ठानों को लगता है कि ऐसे अभियानों के दौरान होने वाली दिक्कतों की वजह से सुरक्षा बल स्थानीय आबादी से अलग थलग पड़ गये थे.

Related posts

Leave a Comment