कश्मीर के पुलवामा में मोस्ट वांटेड आतंकवादी अयूब लेलहारी मारा गया
कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी अयूब लेलहारी मारा गया. लेलहारी की मौत सुरक्षाबलों की एक बड़ी कामयाबी है. लेलहारी आतंकवाद की कई घटनाओं में शामिल था. सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों का मुठभेड़ जारी है. इलाके में कुछ और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है. कार्रवाई में पुलिस के एक जवान के जख्मी होने की खबर है.
लेलहारी लश्कर का जिला कमांडर था और वह अति वांछित आतंकवादियों की सूची में शामिल था. लेलहारी की मौत से घाटी में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका लगा है. सुरक्षाबलों को लेलहारी की काफी लंबे समय से तलाश थी.

