Breaking News 

कमांडोज को और खतरनाक बनाएगी इंडियन आर्मी

भारतीय सेना ने स्पेशल फोर्सेज को और ज्यादा खतरनाक बनाने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए काफी वक्त से लंबित सेना के आधुनिकीकरण से जुड़ी खरीद-फरोख्त में तेजी लाई जा रही है।

बता दें कि बीते कुछ वक्त में इंडियन आर्मी ने सीमा पार जाकर आतंकियों के ठिकानों पर कई कामयाब सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया है। इनमें से एक जून 2015 का मामला है, जब म्यांमार में उग्रवादियों का कैंप तबाह किया गया। दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक बीते साल सितंबर में लाइन ऑफ कंट्रोल के पार आतंकियों के लॉन्चपैड्स पर की गई।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सेना के हथियारों से जुड़ी खरीद-फरोख्त के मकसद से कंपनियों का चुनाव करने के लिए सात टेंडर्स निकाले गए हैं। इनके जरिए असाल्ट राइफल्स, स्नाइपर राइफल्स, जनरल परपज मशीन गन्स, हल्के रॉकेट लॉन्चर्स, शॉटगन्स, पिस्टल्स, नाइट विजन डिवाइस और गोला बारूद आदि खरीदे जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment