Breaking News 

ओडिशा में बड़ा रेल हादसा, 16 डिब्‍बे पटरी से उतरे

देशभर में रेल हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इलाहाबाद के पास एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें आने के बाद बुधवार तड़के ओडिशा में बड़ा रेल हादसा हुआ. यहां बुधवार सुबह 4 बजे मालगाड़ी के 16 डिब्‍बे पटरी से उतर गए. यह हादसा ओडिशा के नरगुंडी स्‍टेशन के पास हुआ. हादसा इतना भयंकर था कि मालगाड़ी के डिब्‍बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए हैं. इस रेल दुर्घटना के बाद रेल यातायात प्रभावित हो गया है. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हादसे की सूचना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गई.

गौरतलब है कि मंगलवार को भी इलाहाबाद के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया. इलाहाबाद के पास मंगलवार को दुरंतो एक्‍सप्रेस, हातिया-आनंद विहार एक्‍सप्रेस और महोबोधी एक्सप्रेस एक ही ट्रैक पर आ गई. गनीमत यह रही कि इस गलती पर तुरंत किसी की नजर पड़ गई और बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया.

Related posts

Leave a Comment