ओखी चक्रवात का खतरा टला, अरब सागर में खतम हो गया ओखी
आज ओखी चक्रवात गुजरात तट से दूर आराम सागर में खत्म हो गया। ओखी चक्रवात के विलोपन से गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों ने चैन की साँस ली है। हालाँकि इस चकवात से दक्षणी भारत में जानमाल की भरी नुकसान हुयी थी।
दक्षिणी भारत में तबाही मचाने के बाद चक्रवात ओखी गुजरात की तरफ बढ़ रहा था। उत्तर के तरफ बढ़ने पर मुंबई में इस चक्रवात के कारण केवल बारिश ही हुई। मुंबई में कोई खास नुकसान नहीं हुआ। मुंबई से और उत्तर गुजरात की तरफ बढ्ने पर तटीय इलाकों में बारिश हुयी। जिसका असर वहाँ के चुनावी प्रचार पर भी पड़ा।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सूरत के दक्षिण पश्चिम तट से लगभग 240 किलोमीटर दूर अरब सागर में ओखी कमजोर पड़ गया था। मंगलवार को ही मौसम विभाग ने कहा था कि ऐसा हो सकता है कि गुजरात के दक्षिणी तट की ओर उत्तर-पूर्व में बढ़ते हुए 5-6 दिसंबर की रात तक ओखी चक्रवात और कमजोर होगा और समाप्त हो जायेगा।

