Breaking News 

ईरान की पाकिस्तान को धमकी, कहा-रोको आतंकी नहीं तो घुसकर खत्म करेंगे अड्डे

ईरान ने चेतावनी दी है कि वह पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को निशाना बनाएगा। ईरानी सेना के प्रमुख ने कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी धरती से सुन्नी आतंकियों पर लगाम नहीं लगाएगा तो तेहरान पाकिस्तान के अंदर इन आतंकियों को निशाना बनाएगा।

ईरान ने आरोप लगाया कि सुन्नी आतंकियों के निशाने पर ईरानी सुरक्षा बल हैं। सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने ईरानी सेना के प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद बाकरी के हवाले से कहा, ‘हम लगातार ऐसी स्थिति बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।’ गौरतलब है कि पिछले महीने दस ईरानी सुरक्षा बल के जवान आतंकियों के हाथों मारे गए थे। ईरान ने आरोप लगाया कि जैश अल अदल नामक सुन्नी आतंकी संगठन ने पाकिस्तान के अंदर से लंबी दूरी की बंदूक से सेना के जवानों को निशाना बनाया था।

Related posts

Leave a Comment