Featured Article Interesting 

सिर्फ खेल की वजह से सुर्खियों में नहीं रहता ‘आईपीएल’

दोस्तों, आईपीएल और और कंट्रोवर्सी का आपस में बहुत गहरा रिश्ता है और बहुत पुराना भी! आईपीएल अपने गेम की वजह से तो फेमस है ही, साथ ही साथ इसमें होने वाली कॉन्ट्रोवर्सीस भी हमेशा चर्चा का केंद्र रहती है। अभी कुछ दिन पहले की बात है, आर अश्विन को जोस बटलर को आउट करने के चलते हैं ट्रोल किया गया जा रहा है। क्रिकेट के लिहाज से ये सही है, लेकिन ये आईपीएल है बॉस! यहां क्रिकेट के अलावा भी बहुत कुछ खेला जाता है, तो आइए आज जिक्र करते हैं, उन कुछ घटनाओं के बारे में, जो आईपीएल के दौरान चर्चा में हैं।

विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई, साल था 2013 का। उस समय कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर थे और बैटिंग कर रहे थे विराट कोहली। कोहली के आउट होने के बाद गंभीर ने कुछ ऐसा बोला की कोहली उत्तेजित हो गए और एक-दूसरे की ओर तेज़ी से गुस्से से बढ़ने लगे और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। तभी अंपायरों ने और मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर के दोनों को भेजो। दोनों ही खिलाड़ी दिल्ली से हैं, दोनों ही के खून में उबाल है।

पोलार्ड और मिशेल स्टार्क की लड़ाई साल, 2014 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए बोलिंग करते हुए मिचेल स्टार्क ने मुंबई इंडियंस के लिए बैटिंग करते हुए पोलार्ड को बाउंसर फेकी ,दोनों के बीच आंखों आंखों में बात हुई और फिर हल्की सी कहासुनी हो गई। मिशेल स्टार्क अगली गेंद फेंकने वाले थे की पोलार्ड सामने से हट गए। इसके बावजूद स्टार्क ने गेंद पोलार्ड की तरफ फेंक दी, प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए पोलार्ड ने उनकी ओर अपना बल्ला फेंक दिया। मामला आगे बढ़ता की इससे पहले अंपायर ने बीच-बचाव किया।

दोस्तों, इस लिस्ट में अपना नंबर प्रीति जिंटा और नेस वाडिया की लड़ाई का है। यह दोनों ही किंग्स इलेवन पंजाब के मालिक हैं और दोनों के पर्सनल रिश्ते भी अच्छे हैं, मैच के दौरान इनकी रोमांटिक हस्ती हुई तस्वीरे सुर्खियों में रहती थी। लेकिन साल 2014 में प्रीति जिंटा के अनुसार एक मैच के दौरान वानखेडे स्टेडियम मुंबई में नेस वाडिया ने उनके साथ शारीरिक हिंसा की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बात थाने तक पहुंच गई और इस घटना के बाद से दोनों अलग हो गए।

Summary
सिर्फ खेल की वजह से सुर्खियों में नहीं रहता 'आईपीएल'- India Alive
Article Name
सिर्फ खेल की वजह से सुर्खियों में नहीं रहता 'आईपीएल'- India Alive
Description
लेकिन ये आईपीएल है बॉस! यहां क्रिकेट के अलावा भी बहुत कुछ खेला जाता है, तो आइए आज जिक्र करते हैं, उन कुछ घटनाओं का, जो आईपीएल के दौरान चर्चा में हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment