Breaking News 

अब यशवंत सिन्हा का जेटली पर हमला, बोले- अगर मैं नौकरी चाहता तो आप वहां नहीं होते

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और वर्तमान वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच चल रहे बयान वॉर के थमने के कोई आसार  दिखाई नहीं दे रहे हैं. पहले यशवंत सिन्हा ने देश की कमजोर आर्थिक हालात के लिए अरुण जेटली और सरकार पर निशाना साधा तो जवाब में अरुण जेटली ने कहा कि यशवंत सिन्हा 80 की उम्र में नौकरी तलाश रहे हैं. हालांकि उन्होंने इस बयान में उनका नाम नहीं लिया, लेकिन इशारा बिल्कुल साफ था कि वह ये शब्द किसके लिए कह रहे हैं. अरुण जेटली ने इशारों इशारों में पूर्व वित्त मंत्री पर और भी निशाने साधे.

अब यशवंत सिन्हा ने फिर से अरुण जेटली पर पलटवार किया है. सिन्हा ने नौकरी पाने वाले बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर मैं नौकरी चाहता तो अरुण जेटली वहां पर नहीं होते. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, यशवंत सिन्हा ने कहा कि इस मुद्दे पर उनके बेटे जयंत सिन्हा को बीच में लाना मुद्दे को भटकाने की कोशिश है.

Related posts

Leave a Comment