जेसीबी की खुदाई वाले इन मीम्स को देखकर आप भी हो जाएंगे लोटपोट
लोकसभा चुनाव 2019 खत्म होने के बाद ट्विटर पर कई दिनों से राजनीतिक गलियारों के कुछ चेहरे और कुछ शब्द ही ट्रेंड करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन सनी लियोन की एक तस्वीर ने इन सभी ट्रेंड को नीचे धकेलते हुए इन पर अपना कब्जा जमा लिया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं, जेसीबी से जुड़े हुए चुटकुले और मीम के बारे में जिसकी वजह से सनी लियोनी एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। लेकिन उससे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है जेसीबी की खुदाई वाला जोक और मीम तो चलिए हम आपको दिखाते हैं जेसीबी की खुदाई वाले कुछ मजेदार मीम्स को जिसे देखने के बाद आप भी लोटपोट हो जाएंगे।
क्या है जेसीबी की खुदाई –

दरअसल सनी लियोन के द्वारा टि्वटर के ऑफिशियल अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की गई जिसमें सनी लियोन एक पीले कलर के जेसीबी पर एक सेक्सी पोज में तस्वीर खिंचवाते हुए नजर आ रही थी और उन्होंने अपनी इस नशीली अदा की तस्वीर को ट्विटर के जरिए शेयर कर के युवाओं के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी बस फिर क्या था देखते ही देखते सनी का यह जादू लोगों के सिर पर ऐसा चढ़ा कि जिसे देखो वही जेसीबी की खुदाई कहते हुए घूमने लगा।
जेसीबी की खुदाई वाला मीम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कुछ मीम तो ऐसे भी हैं जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा। यह मीम सभी प्रकार की ख़बरों पर बनाए जा रहे हैं, चाहे वह राजनीति से जुड़े हुए हों, चाहे वह किसी फिल्म से जुड़े हों, चाहे वह क्रिकेट से जुड़े हों, चाहे वह वेब सीरीज से जुड़े हों, जेसीबी की खुदाई वाला जोक सभी विधाओं के जरिए मीम्स पर लागू किया जा रहा है और लोग इस का आनंद भी उठा रहे हैं।
जेसीबी की खुदाई ट्विटर पर हैशटैग के माध्यम से नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। कई लोगों को तो यह भी नहीं समझ आ रहा है कि जेसीबी की खुदाई वाले मीम्स के माध्यम से लोग वाकई में क्या कहना चाह रहे हैं ? जबकि यह पूरा मामला सनी लियो से जोड़ कर देखा जाए तो सारी बातें स्पष्ट रूप से परिलक्षित होने लगेंगी।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in









