सावन में अबकी पड़ रहे चार सोमवार, शिव भक्तों के लिए अच्छा संकेतKnowledge mythology News 

सावन में अबकी पड़ रहे चार सोमवार, शिव भक्तों के लिए अच्छा संकेत

ज्योतिष की मानें तो इस बार सन् 2022 में 14 जुलाई के दिन से भगवान शिव का पवित्र सावन महीना शुरू होने जा रहा हैं। अच्छी बात यह हैं की इस सावन में इस साल चार सोमवार पड़ने वाले है। साथ ही साथ सात विशेष योग भी बनेंगे। जो शिव भक्तों के लिए एक अच्छा संकेत माना जा रहा हैं।

इस दिन पड़ रहे त्यौहार

जानकारी के लिए बता दें की साल 2022 के सावन में पहला सोमवार 18 जुलाई के दिन पड़ेगा। जबकि दूसरा सोमवार 25 जुलाई को रहेगा। वहीं तीसरे सोमवार एक अगस्त को और चौथा सोमवार 8 अगस्त को पड़ेगा। वहीं इस साल सात विशेष संयोग भी बन रहे है। जानकारी के लिए इस सावन महीने में 25 जुलाई को प्रदोष व्रत मनाया जायेगा। वहीं 26 जुलाई को सावन मास की शिवरात्रि मनाई जाएगी। जबकि 28 जुलाई को हरियाली अमावस्या, 31 जुलाई को हरियाली तीज, दो अगस्त को नागपंचमी और 12 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार पूरे देश में मनाया जायेगा।

सुख, शांति, समृद्धि की होती है प्राप्ति

वहीं, सावन महीने में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा आराधना करने से भोलेनाथ की असीम कृपा होती हैं। साथ ही साथ जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती हैं और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। आप चाहें तो सावन महीने में सोमवार के दिन व्रत भी रख सकते हैं। जहां भगवान शिव से मांगी गई सभी मुरादे जल्द ही पूर्ण होती है।

Related posts

Leave a Comment