मानसून 2019 रिपोर्ट : जून इस तारीख को दस्तक देगा मानसून
मानसून 2019 रिपोर्ट : निजी मौसम-निगरानी एजेंसी स्काईमेट ने भविष्यवाणी की है कि मॉनसून 4 जून को केरल से टकराएगा और 29 जून तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच जाएगा। हालांकि, यह भविष्यवाणी की गई है कि मौसम के दौरान सामान्य से कम बारिश हो सकती है।
एक प्रेस विज्ञप्ति में, स्काईमेट ने कहा कि मानसून के 22 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर पहुंचने की उम्मीद है और फिर केरल की ओर रास्ता बना देगा। इसने यह भी भविष्यवाणी की है कि देश में इसकी प्रगति सुस्त रहने की संभावना है और इस वर्ष देश में ‘सामान्य से नीचे’ बारिश हो सकती है।
मानसून 2019 रिपोर्ट : कैसा रहेगा इस बार मानसून ?
एक स्टेटमेंट में उसने कहा : “सभी चार क्षेत्रों में इस मौसम में सामान्य से कम वर्षा देखी जा रही है। पूर्व और पूर्वोत्तर भारत और मध्य भाग उत्तर पश्चिमी भारत और दक्षिण प्रायद्वीप की तुलना में अधिक खराब होंगे। मॉनसून की शुरुआत 4 जून के आसपास होगी। ऐसा लगता है कि मानसून की प्रारंभिक प्रगति खत्म हो गई है। प्रायद्वीपीय मानसून भारत में धीमा होने जा रहा है ” स्काइमेट के जतिन सिंह ने कहा।
हालांकि, इस साल फरवरी में, स्काईमेट ने कहा था कि देश में इस साल सामान्य बारिश हो सकती है, जिसकी संभावना 50 प्रतिशत है।
मॉनसून का ‘सामान्य से नीचे’ की भविष्यवाणी भारत के लिए अच्छा संकेत नहीं है, एक ऐसा देश जहां कृषि काफी हद तक बारिश के मौसम पर निर्भर करती है। मानसून का मौसम भारत की वार्षिक वर्षा के लगभग 70 प्रतिशत के लिए जिम्मेदार होता है और इसका देश में कृषि क्षेत्र पर सीधा प्रभाव पड़ता है।
विपक्ष की मीटिंग : लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले इक्खट्टा होंगे सारे दल

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

