मैसेज से जानिए फोन असली है या नकलीNews Opinion 

एक मैसेज से जानिए आपका फोन असली है या नकली, जरूर पढ़ें यह खबर

आज के समय में बहुत गिने-चुने लोग होंगे जो मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते होंगे और ऐसा तो हो ही नहीं सकता कि लोग नया मोबाइल में खरीदते होंगे। हालांकि कई ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के द्वारा सेकंड हैंड मोबाइल भी अब बेचा जाने लगा है और वह बिल्कुल नया लगता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यदि आप नया फोन खरीद रहे हैं तो इसमें गड़बड़ी भी हो सकती है आपको पुराना फोन ही रिन्यूअल कर के नए फोन के रूप में पकड़ाया जा सकता है, दूसरी ओर आपको एक ही रंग और कंपनी का सेट असली के बजाय नकली रूप में पकड़ाया जा सकता है तो चलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इस धोखाधड़ी से कैसे बच सकते हैं और एक मैसेज से जानिए फोन असली है या नकली…..

क्या होगी पूरी प्रक्रिया –

दरअसल इस प्रक्रिया को के वाई एम नाम दिया गया है और ऐसा इसलिए है क्योंकि के वाई एम का मतलब है नो योर मोबाइल इसके जरिए आप अपने मोबाइल के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं इसके लिए यह जरूरी है कि आप को अपने मोबाइल का आईएमइआई नंबर पता हो अगर आपको नहीं पता है तो यह बहुत आसान है। आप अपने मोबाइल से केवल *#06# डायल कर अपने मोबाइल का आईएमइआई नंबर हासिल कर सकते हैं। ऐसा करने के बाद एक मैसेज से जानिए आपका फोन असली है या नकली

 इज़राइल के प्रधानमंत्री ने फोन पर दी मोदी को बधाई

उसके बाद आप फोन के मैसेज बॉक्स में KYM लिखकर स्पेस दें।अपने फोन का 15 अंकों वाला आईएमईआई (IMEI) नंबर टाइप करें और याद रखें कि उसमें कोई गलती ना हो अब इस मैसेज को सावधानीपूर्वक 14422 पर भेज दें। फोन पर एक मैसेज आएगा जिसमें फोन, उसकी कंपनी से जुड़ी सभी जानकारी होगी। यदि आपके मोबाइल के कवर पर दी गई जानकारी अधूरी है या फिर वह किसी और कंपनी का मोबाइल निकलता है तो समझ जाइए कि आपका फोन नकली है और आप एक मैसेज से जानिए फोन असली है या नकली।

फोन खरीदने के बाद सबसे पहले जरूर करे ये खास काम

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे दिग्गज कंपनियों के द्वारा इनकी वेबसाइट पर पुराने से रिन्वयूल करके भी बेचा जाता है ताकि जो लोग नया सेट खरीदने में सक्षम नहीं है उन्हें वहीं सेट रिन्यूवल करके दिया जा सके और वह भी इस स्मार्टफोन की दुनिया का एक हिस्सा बन सकें।

Related posts

Leave a Comment