जानिए कौन है पीली साड़ी वाली ये महिला
लोकसभा चुनाव 2019 के पांच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और कल 12 मई 2019 को देश में छठवें चरण का चुनाव संपन्न होगा। लेकिन इसी बीच इंटरनेट से लेकर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर एक तस्वीर बड़ी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है जिसमें एक महिला पीली साड़ी में दिख रही है। जी हां हम उसी तस्वीर की बात कर रहे हैं जिसे आपने जरूर देखा होगा लेकिन आप इस बात से अभी तक अनजान होंगे कि यह पीली साड़ी वाली महिला आखिर है कौन ? तो चलिए बिना देर किए हुए हम आपको बताने चल रहे हैं इस पीली साड़ी वाली महिला के बारे में जो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।
रीना द्विवेदी है इनका नाम –

जी हां दरअसल पीली साड़ी में जिस महिला की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उनका नाम रीना द्विवेदी है। रीना द्विवेदी की तस्वीर उस दिन वायरल हुई जब वह चुनाव करवाने के लिए लखनऊ के मोहनलालगंज में पहुंची हुई थीं। उसी दौरान वहां पर उपस्थित लोगों ने रीना द्विवेदी किया तस्वीरें खींचने जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। देखते ही देखते रीना द्विवेदी की ये तस्वीरें इंटरनेट पर फैल गई है और लोगों ने इसे शेयर करना भी शुरू कर दिया।
दरअसल मोहनलालगंज में चुनाव करवाने के लिए रीना द्विवेदी की ड्यूटी लगी हुई थी। आपको बता दें कि रीना द्विवेदी पीडब्ल्यूडी विभाग में एक सरकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, जब मीडिया से इनकी तस्वीरों के सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छा लग रहा है कि लोग उन्हें जान रहे हैं और लोगों को जानना भी चाहिए।
फिलहाल रीना द्विवेदी इन दिनों अपनी चुनावी ड्यूटी खत्म कर चुकी हैं। बातचीत करने के दौरान उन्हें बताया कि उनके पास पहले लोगों के फोन आने शुरू हो गए कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसके बाद देखते ही देखते उनकी कई रिश्तेदारों के भी फोन कॉल आए और उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि वह सच में सोशल मीडिया पर छा गई हैं। रीना द्विवेदी ने अभी बताया कि उन्हें तो पहले इस बात पर विश्वास नहीं हुआ कि ऐसा कुछ भी हुआ होगा लेकिन जब उन्होंने अपनी आंखों से देखा तो उन्हें बहुत खुशी मिली।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

