भारतीय स्टेट बैंक ने दिया होली का तोहफा, 44 करोड़ ग्राहकों को मिलेगा फायदा
इधर एक तरफ देश में YES Bank के दिवालिया होने से काफी लोग प्रभावित हो रहे हैं वहीँ दूसरी तरफ देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। बता दें की अभी पूरा देश होली का त्यौहार मन कर खाली ही हुआ था कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने करीब 44 करोड़ ग्राहकों को होली का तोहफा दे दिया।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने खाताधारकों को दी बड़ी खुशखबरी
जानकारी के लिए बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए सभी खाताधारकों के लिए मिनिमम बैलेंस चार्ज का झंझट समाप्त कर दिया है। यानी की अब SBI के किसी भी बचत खाताधारक को अपने खाते में मिनिमम बैलेंस चार्ज नहीं देना पड़ेगा जिसका मतलब ये हुआ अब आप अपने अकाउंट में अपने हिसाब से बैलेंस रख सकेंगे। पहले किसी भी बचत खाताधारक को अपने खाते में एक तय राशि रखना अनिवार्य था मगर अब इस नियम को समाप्त कर दिया गया है और बैंक की ओर से इस पर किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा बैंक ने एसएमएस चार्ज को भी माफ कर दिया है।

बताते चलें की बैंक के इस फैसले से तक़रीबन 44 करोड़ से भी ज्यादा ग्राहकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे पहले स्टेट बैंक के अलग अलग तरह के बचत खाते में खाताधारकों को न्यूनतम राशि 1000 रुपये से 3000 रुपये तक मेंटेंन करना अनिवार्य था। जो लोग मेट्रो शहर में रहने वाले है उन एसबीआई सेविंग अकाउंट होल्डर्स को मिनिमम बैलेंस के तौर पर 3000 रुपये, सेमी-अर्बन सेविंग अकाउंट होल्डर्स को 2000 रुपये और ग्रामीण इलाके के सेविंग अकाउंट होल्डर्स को 1000 रुपये रखना होता है। ऐसे में यदि आपने इस न्यूनतम राशि को बनाये नहीं रखा तो बैंक आपसे 5 रुपये से 15 रुपये तक का पेनल्टी लेती है जिसमे टैक्स भी जोड़ा जाता है।

