हाउडी मोदी रैली में ट्रंप भी होंगे शामिल

व्हाइट हाउस से मिली सूचना के बाद यह निश्चित हो गया है कि हाउडी मोदी रैली में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे। यह रैली ऐतिहासिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि ऐसा पहली बार होगा जब 50 हजार से अधिक भारतीय समुदाय के लोगों को दो बड़े लोकतांत्रिक देश के मुखिया उन्हें संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में 22 सितंबर को आयोजित होगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का इस कार्यक्रम में शामिल होना अमेरिका के लिए व्यापारिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। अमेरिका का ह्यूस्टन शहर ‘एनर्जी कैपिटल’के नाम से भी जाना जाता है। ह्यूस्टन अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा शहर है। ह्यूस्टन शहर ऊर्जा उत्पादक की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। 130 करोड़ की आबादी वाला देश भारत वर्तमान समय में ह्यूस्टन शहर से बड़ी मात्रा में तेल और गैस खरीद रहा है।
हाउडी मोदी रैली से भयभीत पाकिस्तान
प्रधानमंत्री मोदी की रणनीति के कारण बढ़ रहे भारत और अमेरिका के संबंधों के कारण पाकिस्तान अत्यंत भयभीत होता है। वैश्विक स्तर पर उसे पीठ पीछे मिल रहे सहयोग में कमी जो आ गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का इस कार्यक्रम में शामिल होना अमेरिका के घरेलू दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।
जरूर देखें – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान को लेकर दिया धमकी भरा बयान
आगामी वर्ष 2020 में होने वाले अमेरिका के चुनाव के मद्देनजर यह कार्यक्रम डोनाल्ड ट्रंप की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। अमेरिका में आबादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भारतीय मूल के लोगों का है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस कार्यक्रम के दौरान या कोशिश रहेगी कि वह भारतीय मूल के लोगों की मानसिकता पढ़ने में सफल हो पाए।उनकी यह कोशिश कितने सफल होगी यह तो अमेरिका में होने वाले 2020 के चुनाव के परिणाम से ही पता चल पाएगा
इस कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रम की पूरी कोशिश रहेगी कि वह भारतीय मूल के लोगों का रुख समझ पाए और उनकी सहमति अपनी और बढ़ाएं। जो कि वह भारतीय प्रधानमंत्री के साथ अपने मधुर संबंधों को लेकर अवश्य दिखाएंगे।

