गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों में भाजपा आगे
आज सुबह से हो रही विधानसभा चुनावों की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी दोनों राज्यों गुजरात और हिमाचल में आगे चल रही है। गुजरात में काँग्रेस के दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं। हालाँकि पार्टी को पिछले चुनाव के मुक़ाबले ज्यादा सीटें मिली हैं। 1.30 बजे तक की मतगणना के हिसाब से
गुजरात:
भाजपा: 103 सीटें
काँग्रेस: 76 सीटें
अन्य: 3 सीटें
हिमाचल प्रदेश:
भाजपा: 42 सीटें
काँग्रेस: 22 सीटें
अन्य: 4 सीटें
ये आकड़ें जीत और बढ़त दोनों को दर्शाते हैं। इससे स्पष्ट है कि दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

