सोनिया गांधीFeatured Article politics 

सोनिया गांधी का बीजेपी पर हमला, कहा 2004 के इंडिया शाइनिंग को भूल गई है बीजेपी

लोकसभा चुनाव के चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं का एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली से अपना पर्चा भरा। सोनिया गांधी 2004 से लगातार यहां पर सांसद हैं। रायबरेली कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। सोनिया गांधी से पहले इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी भी यहां से चुनाव जीत चुके हैं। सोनिया गांधी के नामांकन के दौरान उनके साथ उनका पूरा परिवार मौजूद था। नामांकन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला और कहा की 2019 में जीत का दावा करने वाली बीजेपी ने 2004 में भी इंडिया शाइनिंग का नारा दिया था और उसके बाद के परिणाम को शायद भारतीय जनता पार्टी भूल गई है।

पत्रकारों ने जब सोनिया गांधी से पूछा कि क्या नरेंद्र मोदी अजय हैं? तब उसका जवाब देते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि बिल्कुल नहीं 2004 में अटल बिहारी वाजपेई जी को भी अजय माना जाता था और उस समय एनडीए सरकार ने इंडिया शाइनिंग का नारा दिया था। मगर उसके बाद भी यूपीए सरकार वापस सत्ता में आई।

राहुल गांधी ने भी पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र में कई ऐसे लोग रहे हैं जिन्हें अपनी अजेयता का घमंड रहा है। इस चुनाव में मोदी की अजेयता साफ साफ दिखेगी। 1996 1998 और 1999 में सरकार चलाने वाले अटल बिहारी वाजपई ने 2004 में इंडिया शाइनिंग का नारा दिया था। उसके बावजूद एनडीए सरकार को सत्ता से हाथ धोना पड़ा था।

इस बार रायबरेली से सोनिया गांधी के विरोध में पहले कांग्रेस में रह चुके और अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके दिनेश प्रताप सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं अमेठी जो कि कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। वहां पर राहुल गांधी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में अब देखना यह है कि कांग्रेस अपने दोनों गढ़ों को बचा पाती है या नहीं।

Summary
सोनिया गांधी का बीजेपी पर हमला, कहा 2004 के इंडिया शाइनिंग को भूल गई है बीजेपी
Article Name
सोनिया गांधी का बीजेपी पर हमला, कहा 2004 के इंडिया शाइनिंग को भूल गई है बीजेपी
Description
2019 में जीत का दावा करने वाली बीजेपी ने 2004 में भी इंडिया शाइनिंग का नारा दिया था और उसके बाद के परिणाम को शायद भारतीय जनता पार्टी भूल गई है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment