Featured Article health Lifestyle News 

एक हफ्ते में गारंटी से करे वज़न कम, इस सब्जी के उपयोग से

दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे है ‘लौकी’ के बारे में। लौकी एक बड़ा फल हैं, जिसकी परत सामान्यतः मोटी हैं। यह बेल के रूप में उगती हैं। ये एक बहुत ही फायदेमंद सब्जी हैं। जिसमे भरपूर मात्रा में पानी और पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसका जूस भी बहुत लाभदायक होता हैं। यह ऊपर से कुछ पीले और हरे रंग की होती हैं और इसे छिलने पर इसके अन्दर का गूदा [ Flesh ] सफ़ेद रंग का होता हैं।

और इसमें पाए जाने वाले बीज भी सफ़ेद रंग के होते हैं। इसकी खेती नम और आर्द्र क्षेत्रों में की जाती हैं। इसमें अनेक विटामिन और खनिज पदार्थ पाए जाते हैं, जैसे : केल्शियम, मैग्नेशियम, फास्फोरस, विटामिन A और विटामिन C, आदि; जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं।

एक हफ्ते में चेहरा हो जायेगा बेदाग़, जाने इस फल के बारे में पूरी खबर

लौकी की सब्जी और इसके जूस दोनों से ही अनेक प्रकार के फायदे होते हैं। इसका जूस, इससे होने वाले फायदों के कारण चिकित्सा विज्ञान में भी बहुत महत्व रखता हैं। इसका जूस पानी का एक अच्छा माध्यम हैं, जो कि शरीर के सामान्य से अधिक तापमान को कम करने में सहायक होता हैं। प्रतिदिन 1 गिलास लौकी का जूस पीने से आप अपने शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम कर सकते हैं।

क्या आप भी है मोटापे से परेशान, इस अचूक नुस्खे से करे चंद हफ्तों में वज़न कम

वजन घटाने में ये बहुत ही कारगर साबित होती है। इसमें मोटापे को कम करने वाले तत्व पाए जाते हैं। यही कारण हैं कि यह वजन घटाने में उपयोगी हैं। इसमें लगभग 97% पानी होता हैं और इसे खाने के बाद लम्बे समय तक भूख पर भी नियंत्रण रहता हैं, जिस कारण खाने – पीने पर नियंत्रण रहता हैं और इससे भी मोटापा नहीं बढ़ता। लौकी का ज्यूस खाली पेट लेने से वजन कम होता हैं।

हमे उम्मीद है की हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको पसंद आयी होगी। अपनी राय हमे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिख भेजे।

Summary
एक हफ्ते में गारंटी से करे वज़न कम, इस सब्जी के उपयोग से
Article Name
एक हफ्ते में गारंटी से करे वज़न कम, इस सब्जी के उपयोग से
Description
लौकी की सब्जी और इसके जूस दोनों से ही अनेक प्रकार के फायदे होते हैं। इसका जूस, इससे होने वाले फायदों के कारण चिकित्सा विज्ञान में भी बहुत महत्व रखता हैं
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment