राहुल गांधी द्वारा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की मांग पर रजनीकांत ने कही यह बड़ी बात
जब से लोकसभा चुनाव के परिणाम आए हैं। तब से कांग्रेस पार्टी के अंदर खलबली मच गई है। 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को अकेली पार्टी के रूप में 44 लोकसभा सीटें प्राप्त हुई थी। मगर 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 2014 से अच्छा प्रदर्शन किया और उसे 52 लोकसभा सीटें मिलीं। मगर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी के लिए इतनी सीटें पर्याप्त नहीं हैं। क्योंकि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को इतनी सीट भी नहीं मिली कि वह विपक्ष के पद पर मजबूती से बैठ सकें। जिसके बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की। हाल ही में दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत से राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
सुपरस्टार रजनीकांत ने कहीं यह बड़ी बात
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी अब अपनी जिम्मेदारी को छोड़ना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव के परिणाम के दिन ही राहुल गांधी ने इस बात का इशारा कर दिया था कि अब वह आगे अध्यक्ष के पद पर नहीं बने रहना चाहते हैं। मगर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी की इस्तीफे की पेशकश को ठुकरा दिया गया। सोमवार को जब राहुल गांधी कांग्रेस के सीनियर नेताओं से मिले तो उन्होंने अपने इस्तीफे की बात पर अडिग रहने की बात कही। दक्षिण भारत के सुपरस्टार कहे जाने वाले रजनीकांत ने कहा है कि राहुल गांधी को अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दे रहा चाहिए। बल्कि उन्हें यह दिखाना चाहिए कि वह कर सकते हैं। एक देश में लोकतंत्र में विपक्ष का मजबूत होना बहुत आवश्यक है। ऐसे में राहुल गांधी का अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना अच्छी बात नहीं है।
राहुल गांधी को मनाने पहुंचे सीनियर कांग्रेस नेता
राहुल गांधी अपने इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। जिसके बाद मंगलवार को प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई सीनियर नेता राहुल गांधी को इस्तीफा देने से रोकने के लिए मनाने के लिए उनके आवास पर पहुंचे हुए हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



