अलका लांबा नहीं छोड़ेगीं आप – अटकलों पर लगा विराम !!
आम आदमी पार्टी की चाँदनी चौक से स्टार विधायक अलका लांबा के पार्टी छोड़ने की अटकलों पर अंतत: पूर्ण विराम लग ही गया। पार्टी के कद्दावर नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस सिलसिले में आगे आए और अपना पक्ष रखा। उन्होनें कहा कि इस तरह की बातें सिर्फ अफवाह है एवं ऐसी इस्तीफे की कोई माँग अलका जी से नहीं की गयी। दरअसल यह सारा मामला ट्वीटर पर अलका के ट्वीट से शुरू हुआ जहाँ पर उन्होंने पहले इस पर अपनी असहमति जताई, फिर बाद में पार्टी गाइडलाइंस के मुताबिक उन्होनें वह ट्वीट डिलीट किया तबसे ही अटकलें लगाई जा रही थी कि उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ेगी।
अलका लांबा नहीं छोड़ेगीं आप जानिए क्या था पूरा मामला?
दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 के नृशंस सिख दंगों में हुए नरसंहार के बाद राजीव गांधी ने एक इकबालिया बयान देकर कहा था “एक बड़ा पेड़ गिरता है, तो जमीन हिलती है” ! इसके विरोध में आप विधायक जनरैल सिंह एवं सोमनाथ भारती ने राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने की माँग की थी। गौरतलब है कि राजीव गांधी को 1991 में भारत रत्न से नवाजा गया था। राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले एवं हाल ही में आए कोर्ट के फैसले की वजह से आप सिख समुदाय को रिझाने के लिए यह पैंतरा अपना रहो है।
जिससे अटकलें लगायी जा रही थी कि अलका लांबा नाराज है एवं वे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनसे इस बाबत् इस्तीफे की माँग की है, हाँलाकि आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को यह स्पष्ट किया कि विधानसभा के प्रस्ताव में कहीं भी राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने की बात नहीं थी, यह जनरैल सिंह का अपना मत था। उन्होनें इस हर संभावना को नकारा एवं अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि अलका लांबा से इस तरह के इस्तीफे की कोई माँग नहीं की गयी।
क्या कहना है इस पर कांग्रेस का –
कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने इस प्रस्ताव पर सख्त आपत्ति जताते हुए कहा है कि यह दिखाता है कि बीजेपी एवं आम आदमी पार्टी किसी भी तरीके से एक-दूसरे से अलग नहीं है। वे आगे कहते हैं कि यह दुखद है कि एक व्यक्ति जिसने इस देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर उसके संबंध में इस तरह का अपमानजनक प्रस्ताव दिल्ली विधानसभा में लाया गया।
देश भर से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर





