निर्भया के चारों दोषियों के खिलाफ जारी हुआ डेथ वारंट, 22 जनवरी को दी जाएगी फांसी
निर्भया गैंगरेप जैसी घटना को आज 7 साल बित गए हैं लेकिन जब भी इस बारे में बात होती थी लोगों के मन में एक ही बात का अफसोस रहता था कि आखिर इस घृणित अपराध को अंजाम देने वाले दोषियों को अभी तक फांसी क्यों नहीं मिला। वहीं आपको ये भी बता दें कि अब जाकर इन दोषियों के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार की शाम 4 बजकर 45 मिनट पर डेथ वारंट जारी कर दिया है। मुकेश, पवन, विनय और अक्षय की फांसी के लिए 22 जनवरी की तारीख मुकर्रर की गई है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 8 फरवरी को होगा चुनाव; 11 को आएंगे नतीजे

इस मामले में कोर्ट ने कहा कि इस बीच चाहें तो बचे हुए कानूनी विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन चारों दोषियों को लेकर अब यह खबर आई है कि इन्हें 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी दी जाएगी। वहीं बताया जा रहा है कि इस सुनवाई के दौरान सबसे पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तिहाड़ के जेल नंबर 4 से विनय को तो जेल नंबर 2 से अक्षय, मुकेश और पवन को पेश किया गया। यही नहीं सुनवाई के दौरान मीडिया को कोर्ट रूम से बाहर भेज दिया गया।
इस फैसले से न्याय व्यवस्था में विश्वास बढ़ेगा
जब ये खबर सामने आई तो निर्भया की मां ने कहा कि कोर्ट से न्याय मिलने के बाद ‘मेरी बेटी को न्याय मिला है। 4 दोषियों की सजा देश की महिलाओं को सशक्त बनाएगी। इस फैसले से न्यायिक प्रणाली में लोगों का विश्वास मजबूत होगा।
जज ने अपराधियों से पूछे ये सवाल
जब इन अपराधियों को कोर्ट में पेश किया गया तो जज ने उनसे सवाल पूछा कि दया याचिका दायर करने के लिए समयसीमा क्या है ? इस पर सरकारी वकील ने कहा कि उचित और निर्धारित समय 7 दिन है। एमिकस क्यूरी ने कहा कि मुझे मुकेश द्वारा पेंटिंग्स दिखाया गई थी। मुझे मेडिकल हिस्ट्री के कुछ दस्तावेज़ दिखाए गए थे। मुझे सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ना होगा, क्योंकि मुझे मुकेश और विनय का प्रतिनिधित्व करने के लिए अदालत द्वारा प्रभार दिया गया है।

