पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ी, हो सकती है गिरफ्तारी

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ने वाली है। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी हो सकती है।
आपको बता दें कि पी चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी हैं। जिस पर उन्होंने हाई कोर्ट दिल्ली में अंतरिम जमानत के लिए याचिका डाली थी। जिसे आज हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की तरफ से वरिष्ठ वकील, कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। परंतु सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। जिसके बाद सी बी आई की टीम उनके गिरफ़्तारी के लिए उनके घर पहुंच गई।
आपको बता दें कि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद देर शाम को 6:30 बजे सीबीआई की टीम पी चिदंबरम के घर पहुंची। परंतु वे वहां से गायब थे। 10 मिनट बाद सी बी आई की टीम वापस चली गई। उसके बाद 7:30 बजे ईडी की टीम उनके घर पहुंची। वे तब भी गायब थे और उनका फोन बंद था। सूत्रों के अनुसार अभी भी उनका फोन बंद है। और वह कहीं गायब है।
पूरा मामला
यह पूरा मामला 2007 का है। जब केंद्र में यूपीए एक की सरकार थी। उस समय वे वित्त मंत्री के पद पर थे। इस दौरान आईएस मीडिया के फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड यानी मीडिया को गैरकानूनी रूप से स्वीकृति दिलाने के लिए ₹305 की रिश्वत ली गई थी। जिसमें पी चिदंबरम भी आरोपी बनाए गए हैं। यह मामला 2017 से लंबित था। जिसमें उन्होंने दर्जनों बार कोर्ट से अंतरिम राहत ली है। जबकि इसी मामले में उनके बेटे कीर्ति चिदम्बरम की गिरफ्तारी हो चुकी है। और वे जमानत पर बाहर हैं।
हाई कोर्ट में अपील
सबसे पहले कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने दिल्ली हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। लेकिन हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। हाई कोर्ट ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मामले में सहयोग नहीं किया है। और इनको अब और राहत नहीं दी जा सकती। जरूर पढ़े-खय्याम साहब का निधन,बॉलीवुड में शोक की लहर
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं वकील कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद, अभिषेक मनु सिंघवी भी वहां मौजूद थे। उन्होंने विशेष याचिका दाखिल की लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। अब यह सुनवाई कल होगी। जिसके बाद सीबीआई और ईडी की टीम ने चिदंबरम के घर पर छापा डाला परंतु वे गायब थे।

