कश्मीरी हुर्रियत का कबूलनामा , नापाक देश से यह मदद ली
कश्मीरी हुर्रियत का कबूलनामा : जम्मू कश्मीर हुर्रियत कॉन्फ्रेंस की अलगाववादी महिला नेता आसिया अंद्राबी ने कबूल कर लिया है कि वह विदेशी सोर्सेस से फंड लेकर कश्मीर घाटी में सेना और भारत सरकार के खिलाफ मुजाहिदीन मुस्लिम महिलाओं से प्रदर्शन करवाती थी|
जिहादी औरत आसिया अंद्राबी ने जांच एजेंसी एनआईए के सामने पूछताछ में यह सब कबूलनामा किया है| इंडिया अलाइव को समाचार एजेंसी के द्वारा पता चला है कि जांच के दौरान आसिया अंद्राबी ने स्वीकार कर लिया है कि वह विदेशी स्रोतों से दान लेती थी| इसी के बस पर वह अपनी संस्था दुखतारन-ए -मिल्लत का घाटी में मुस्लिम महिलाओं की ट्रेनिंग करवाने के लिए इस्तेमाल करती थी |
कश्मीरी हुर्रियत का कबूलनामा : मुस्लिम महिला मुजाहिद्दीनों को यह ट्रेनिंग मिलती थी
यह ट्रेनिंग होती थी सेना के खिलाफ पत्थरबाजी ,नारेबाजी आईएसआईएस के झंडे लहराना पाकिस्तान के झंडे लहराना आदि भारत विरोधी प्रदर्शन| समाचार एजेंसी एनआईए के मुताबिक अलगाववादी आसिया अंद्राबी को कुछ सबूत भी दिखाए गए जो 2011 से मलेशिया में पढ़ रहे उसके बेटे की पढ़ाई की फंडिंग से जुड़े थे|
National Investigation Agency (NIA) on J&K terror funding case: During interrogation, Asiya Andrabi admitted she had been collecting funds & donations from foreign sources, for which her organisation Dukhtaran-e-Millathad had been organising protests Muslim women in the valley pic.twitter.com/YoB0TgPhoO
— ANI (@ANI) June 16, 2019
उसके बेटे की पढ़ाई के लिए पैसे जहूर वडाली ने दिए थे जिसे टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है| एनआईए ने अपने बयान में मुस्लिम लीग नेता मसरत आलम का हवाला दिया जिसने एनआईए के अधिकारियों से कहा कि पाकिस्तानी समर्थक एजेंट में विदेश से धन एकत्र किया और हवाला ऑपरेटर के जरिए जम्मू कश्मीर भेजा|
इसरो गगनयान मिशन अंतरिक्ष में इस विशेष सालगिरह पर होगा साकार
मसरत आलम घाटी में पत्थरबाजों और हिंदू विरोधी आंदोलनों के लिए जिम्मेदार है| वह कश्मीरी हुर्रियत का सबसे ज्यादा समर्थन करने वाला पाकिस्तानी आतंकी लीडर है| कश्मीरी हुर्रियत द्वारा कबूल नामा वास्तव में भारत के लिए बहुत बड़ी सफलता है क्योंकि इसके बाद मोदी सरकार को कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद पर काबू पाने में बड़ी कामयाबी हासिल होगी अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को घेरकर और हुर्रियत कांफ्रेंस को ठीखाने लगाकर|
अलीगढ़ मामले पर स्वरा भाष्कर हुईं ट्रोल, लोगों ने ऐसे मारे ताने

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

