रोजर फेडरर को हराकर 12वीं बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल
स्पेन के राफेल नडाल और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर दो ऐसे नाम हैं जिन्हें हर कोई जानता होगा। यह दोनों लॉन टेनिस जगत के सितारे कहे जाते हैं। दोनों ने ग्रैंड स्लैम खिताबों को कई बार अपने नाम किया है। एक बार फिर से दोनों का मुकाबला साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन में हुआ राफेल नडाल और रोजर फेडरर फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में एक-दूसरे के आमने-सामने थे। जहां पर राफेल नडाल ने फेडरर को सेमीफाइनल मुकाबले में हराते हुए 12 वीं बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। रोजर फेडरर दुनिया के सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं।
सेमीफाइनल मुकाबले में रोजर फेडरर को मिली हार
नडाल को क्ले कोर्ट का बादशाह कहा जाता है। राफेल नडाल और रोजर फेडरर के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले में नडाल ने फेडरर को सीधे सेटों में 6-3 ,6-4 और 6-2 से हराकर अपने 12वें फ्रेंच ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। जहां पर उनका मुकाबला सर्बिया के नोवाक जोकोविच और ऑस्ट्रेलिया के डोमिनिक थीम के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। लॉन टेनिस में इस समय नडाल की रैंकिंग नंबर 2 है जबकि रोजर फेडरर तीसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने कब्जा जमा कर रखा है।
हमेशा भारी पड़े हैं राफेल
राफेल नडाल ले रोजर फेडरर पर अपनी 24वीं जीत दर्ज की है। क्ले कोर्ट पर दोनों एक दूसरे के सामने 16 बार आए। जहां पर दो बार रोजर फेडरर को जीत मिली जबकि नडाल ने 14 बार जीत दर्ज की। फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में दोनों दूसरी बार भिड़ रहे थे। इसके पहले दोनों ने 2005 में एक दूसरे के खिलाफ फ्रेंच ओपन का सेमीफाइनल खेला था। अक्सर दोनों खिलाड़ी फ्रेंच ओपन के फाइनल में ही एक दूसरे के खिलाफ नजर आते हैं। 2006,2007, 2008 और 2011 में फाइनल में दोनों एक दूसरे के सामने थे।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



