नए साल में फिर मिलेंगे किम जोंग और डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग – उन की नए साल की शुरुआत में फिर मिलेंगे किम जोंग और डोनाल्ड ट्रंप, इस की संभावना बताई जा रही है।
नए साल में फिर मिलेंगे किम जोंग और डोनाल्ड ट्रंप
डॉनल्ड ट्रंप ने ऐसी उम्मीद व्यक्त की है कि वह 2019 की शुरुआत में लगभग जनवरी या फरवरी में किम जोंग के साथ मिल सकते हैं । उल्लेखनीय है कि एक दूसरे को सालों तक चेतावनी और धमकी देने के बाद दोनों देशों के राष्ट्रपति ने जून में ऐतिहासिक मुलाकात एक साथ की थी ।
फिर मिलेंगे किम जोंग और डोनाल्ड ट्रंप – अर्जेटीना में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेकर वाशिंगटन लौटने के दौरान शनिवार को एयर फोर्स वन के जहाज में उनके साथ सवार पत्रकारों से मुलाकात करते हुए कहा कि हम दोनो लोगों की मुलाकात के लिए तीनों स्थानों के बारे में चर्चा चल रहा है । उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में किम जोंग- उन से मिलने की संभावना पर पूछे गए सवाल पर कहा कि ” अब मुझे लगता है कि हम दोनों लोग जनवरी या फरवरी में एक साथ बैठक कर रहे हैं “।
हम आपको बता दें कि महीनों तक सैन्य धमकियों और तू-तू मैं -मैं के बाद जून में डॉनल्ड ट्रंप और किम जोंग ने अपनी मुलाकात के दौरान कोरिया प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण पर भी विचार-विमर्श शुरू की थी । दोनों राष्ट्रपतियों ने कोरिया प्रायद्वीप के निरस्तीकरण से संबंधित दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के बारे में तैयारी किया था । लेकिन वॉशिंगटन और प्योंगयांग के बीच तीखे-तेवर के कारण इस पर प्रगति कार्य उसी समय से रुक गई है और उत्तर कोरिया ने परमाणु और बलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को रोकने के लिए नाकामयाब कदम उठाने की तैयारी की है ।
फिर मिलेंगे किम जोंग और डोनाल्ड ट्रंप – अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो नवंबर में उत्तर कोरिया के बड़े अधिकारियों से मिलने वाले थे , परंतु यह बैठक रद्द मानी जाती है । जिसकी वजह से उत्तर कोरिया द्वारा अमेरिका पर प्रतिबंधों में राहत देने के लिए प्रस्ताव था ।
उधर , डॉनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को जी 20 बैठक के उपरांत दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन से मिलकर हालात पर विचार विमर्श किया । दोनों ने उत्तर कोरिया के अंतिम और पूर्ण रूप से स्पष्ट परमाणु निरस्त्रीकरण की अपनी विचारों का आदान – प्रदान किया ।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

