राजस्थान में गूँजा हर हर मोदी
लोकसभा चुनाव अपनी चरम सीमा पर धीरे-धीरे बढ़ता चला जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन्होंने अभी हाल ही में ऐतिहासिक एस 400 डील को करने में सफलता प्राप्त की। वह चुनावी राज्य राजस्थान के अजमेर में चुनाव अभियान की रैली का आगाज किये । उन्होंने राजस्थान के लोगों को भरोसा दिलाया कि इस बार राजस्थान अपनी परंपरा को बदल देगा ।
राजस्थान के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान की जनता बहुत ही उदार है । वह एक बार कांग्रेस को मौका देती थी सेवा करने के लिए तो दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी को सेवा करने के लिए मौका देती थी । लेकिन इस बार राजस्थान अपनी परंपरा को बदलने वाला है । राजस्थान के लोगों ने , राजस्थान की संस्कृति ने मन बना लिया है कि बीजेपी को दोबारा सेवा करने का मौका दिया जाए ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने भाषण में अपने विपक्षियों पर कटाक्ष करते रहते हैं । उन्होंने कहा कि हमें झूठ बोलने की आदत नहीं है । हम हमेशा सर्वजन सुखाय और सर्वजन हिताय में अपनी सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है ।
वहीं विपक्ष पार्टी कांग्रेस हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती है । उन्होंने राजस्थान के लोगों से कहा कि आप को चुनना है एक तरफ वोट बैंक वाली राजनीति है और एक तरफ ऐसी राजनीति है जो देश में सभी सबका साथ और सबका विकास वाला भाव रखती है ।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी वोट बैंक की राजनीति करती है । कांग्रेस हमेशा हिंदू मुस्लिम , अमीर गरीब , पिछड़े युवा और बुजुर्ग के बीच में हमेशा दरार पैदा करने की कोशिश करती है । उन्होंने कहा कि किसी को तोड़ना बहुत ही सरल है लेकिन किसी को जोड़कर हमेशा के लिए उसको सही जगह करना यह काफी कठिन है । हम केंद्र सरकार में यही भाव लेकर आए हैं कि हमें सभी को जोड़कर आगे चलना है।
हम वोट बैंक की राजनीति तक सीमित नहीं रहना चाहते हैं । क्योंकि वोट बैंक की राजनीति पूरे व्यवस्था को निचले स्तर से लेकर ऊपर तक की व्यवस्था को बर्बाद कर देती है । उन्होंने राजस्थान के लोगों से कहा कि बड़े ही मुश्किल के बाद अब देश में विकास के तरफ अपना रुख 60 साल बाद मिला है । अब कांग्रेस को किसी भी राज्य में अपनी सत्ता स्थापित करने का मौका नहीं देना है ।


Certainly Modiji will break the ice and very truly Rajasthan A land of high culture nd heritage need overhauling. Modiji with clear vision can do it nd he has already done in East India & one can see the difference now. I would urge all my fellow citizens in Rajasthan that please believe in yourself first nd do right things yours days are nearer.