वैश्विक अर्थव्यवस्थाInternational Affairs News politics Trending 

आतंकवाद ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को $ 1 ट्रिलियन की हानि पहुँचाई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था ने आतंकवाद के कारण लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान उठाया है। उन्होंने इसे “विकास, शांति और समृद्धि के लिए सबसे बड़ा खतरा” कहा है।प्रधानमंत्री ने ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में 11 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए बयान दिया।

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि आतंकवाद और संगठित अपराधों ने व्यापार को नुकसान पहुंचाया है और ब्रिक्स के सदस्य देशों के प्रयासों से ऐसे मुद्दों के खिलाफ सुरक्षा में सहयोग करने की प्रेरणा मिलेगी।

गायिका लता मंगेशकर के परिवार ने स्पष्ट किया कि वह ठीक हैं

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए ब्रिक्स देशो की भूमिका बताई 

“आतंकवाद, आतंक के वित्तपोषण, मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध से उत्पन्न संदेह का वातावरण ट्रेड और बिज़नेस को नुकसान पहुँचाता है। मुझे खुशी है कि आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए ब्रिक्स रणनीतियों पर पहला सेमिनार आयोजित किया गया। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि हमें उम्मीद है कि पांच उप-कार्य समूहों के इस तरह के प्रयासों और गतिविधियों से आतंकवाद और अन्य संगठित अपराधों के खिलाफ ब्रिक्स मजबूत सुरक्षा सहयोग बढ़ेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में आतंकवादी गतिविधियों के कारण 2.25 लाख से अधिक लोग मारे गए हैं। “अनुमानों के अनुसार, $ 1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का नुकसान हुआ है। इससे विकासशील देशों की आर्थिक वृद्धि में भी 1.5 फीसदी की कमी आई है। ‘

मोदी ने कहा कि लोगों के बीच बढ़ते संबंध ब्रिक्स राष्ट्रों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देंगे।“ब्रिक्स देशों को युवा शिखर सम्मेलन आयोजित करने चाहिए। इसमें पांच देशों के युवाओं को बड़ी संख्या में स्टार्ट-अप, हैकाथॉन, खेल और रचनात्मकता जैसी गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। भारत में ब्रिक्स देशों के छात्रों को ब्रिक्स से संबंधित विषयों का अध्ययन करने के लिए हर साल इंटर्नशिप और फेलोशिप दी जाएगी। हमें अपने देशों के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने पर भी विचार करना चाहिए। ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के सदस्य देश हैं।

Related posts

Leave a Comment