प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 41 हज़ार करोड़ से करेंगे महाराष्ट्र का विकास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तकरीबन 41000 करोड रुपए से महाराष्ट्र का विकास करेंगे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 41000 करोड़ रुपए की लागत से आवासीय एवं इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी हुई परियोजनाओं का शुभारंभ महाराष्ट्र में करने वाले हैं । इसके साथ ही वह एक किताब टाइम लेस लक्ष्मण का भी विमोचन करेंगे ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 41 हज़ार करोड़ से करेंगे महाराष्ट्र का विकास
महाराष्ट्र का विकास करने के लिए प्रधानमंत्री ठाणे जिले में थाने भिवंडी कल्याण मेट्रो रेल मार्ग फाइव और दहिसर मीरा भयंदर मेट्रो रेल मार्ग नाइन का शिलान्यास करेंगे । इसके अलावा मोदी नवी मुंबई शहरी नियोजन प्राधिकरण और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की आवास योजनाओं का भी शुभारंभ महाराष्ट्र के विकास के लिए कर सकते हैं ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र का विकास के लिए काफी गंभीरता से प्रतिबद्धता को दिखा रहे हैं । इसका प्रमुख उद्देश्य आने वाले लोकसभा चुनाव भी हैं । हाल ही में 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन अच्छा ना होने से भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक दिग्गजों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं । ऐसे में महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में विकास करना जरूरी हो गया है । गौरतलब है कि मुंबई महानगर प्रदेश में मीरा भयंदर एकमात्र ऐसी महानगरपालिका है जहां भारतीय जनता पार्टी की सत्ता है ।
इस परिसर में तकरीबन 1000000 लोग रहते हैं ।यह वही क्षेत्र है जहां पर अधिकांश लोग नौकरी करने के लिए अलग-अलग शहरों से मुंबई आते हैं । यहां रहने वाले लोगों को यात्रा करने के लिए लोकल ट्रेन की सुविधा है परंतु इतनी अधिक संख्या में यात्रियों के लिए लोकल ट्रेन कि सुविधा ना होने से सफर मुश्किल हो जाता है । सरकार का मानना है कि इन दोनों परियोजनाओं से महाराष्ट्र का विकास होगा । साथ ही इन दोनों परियोजनाओं का निर्माण को मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण संचालित करेगा ।
महाराष्ट्र का विकास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तकरीबन 20000 करोड रुपए की लागत से किफायती 90000 आवासों का निर्माण किया जाना है । महाराष्ट्र में परियोजनाओं को का शिलान्यास करने के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे भी जाएंगे । जहां पर हिंजेवाडी और शिवा नगर के बीच प्रस्तावित तीसरी मेट्रो लाइन का शिलान्यास भी करेंगे गौरतलब है कि इस योजना का क्रियान्वयन पुणे महानगर पालिका एवं क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण नई मेट्रो नीति के तहत सार्वजनिक एवं निजी भागीदारी से किया जा रहा है ।
देश भर से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर




