Breaking News 

मोदी और शाह की मौजूदगी में आज नामांकन भरेंगे कोविंद, जुटेंगे 20 मुख्यमंत्री

नडीए के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद आज सुबह 11 बजे संसद भवन में नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अमित शाह सहित सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद सुबह 10.30 बजे के आस पास 10 अकबर रोड से निकलेंगे और संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग में पहुचेंगे। इस बिल्डिंग से रामनाथ कोविंद को लेकर बीजेपी के नेता लोकसभा के महासचिव के कमरे में नामांकन पत्रों के साथ नामांकन करने पहुचेंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह सहित बीजेपी संसदीय बोर्ड के सभी सदस्य, सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कुछ कैबिनेट मंत्री और एनडीए के कुछ नेता मौजूद रहेंगे। इन सभी को मिलाकर 35 से 40 नेता ही लोकसभा महासचिव के कमरे में मौजूद रहेंगे। नामांकन के लिए 4 सेट बनाए गए हैं। हर सेट में 60 प्रस्तावक और 60 अनुमोदकों के हस्ताक्षर होंगे।

Related posts

Leave a Comment