Breaking News 

पनामा पेपर्स मामलाः एक्शन में आयकर विभाग

पनामा पेपर्स मामले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उनके पद से हटाए जाने बाद से ही इस मामले में शामिल अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसता दिख रहा है. इस मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े लोगों का नाम सामने आया था. मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस मामले को लेकर इनकम टैक्स विभाग काफी ‘आक्रामकता’ से काम कर रहा है. खबर है कि आईटी विभाग ने मामले में और जानकारी जुटाने के लिए एक आला अधिकारी को ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में भी भेजा है.

आपको बता दें कि कैरेबियाई द्वीप समूह में स्थित ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स कई टैक्स हैवन देशों में से शुमार हैं. इनकम टैक्स विभाग ने पनामा पेपर्स में सामने आए 33 नामों के लिए मुकदमा दायर कर दिया है व बाकियों के खिलाफ जांच चल रही है

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि जांच में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा रही है. उन्होंने कहा कि हम काफी तेजी से अन्य देशों से जानकारी जमा कर रहे हैं. इस मामले में भारतीय टैक्स एजेंसियों पर मामले को लंबा खींचने जैसी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.

Related posts

Leave a Comment