ड्रीम गर्ल 2 जल्द आने वाली है , ये अभिनेता और अभिनेत्री आएंगी नजर, पढ़िये
हम जानते है कि वर्ष 2019 में आई कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल लगभग सभी ने देखी होगी। जो बहुत ही कामयाब फिल्म साबित हुई थी। बता दें कि आयुष्मान खुराना के जादुई अंदाज ने सभी को खूब गुदगुदाया था। इस कॉमेडी फिल्म को देखकर दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए थे। जहां फिल्म में जमकर कामेडी दिखाई गई थी। जहां जल्द ही इसका दूसरा पार्ट आने वाला है। जो जल्द ही रिलीज की जाएगी।
दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार
हालांकि, अब जल्द ही फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज होने वाला है। जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। निर्देशक राज शांडिल्य और निर्माता एकता कपूर की फिल्म के सीक्वल में इस बार आयुष्मान खुराना और अन्नया पांडे नजर आएंगे। पहले बताया गया था कि ये फिल्म 29 जून 2023 को रिलीज होगी। हालांकि, अब नई डेट का जल्द ही अनाउंसमेंट होगा।
फिल्म की चल रही शूटिंग
जानकारी के अनुसार आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल 2 पर एक नया अपडेट आया है। जहां यह जानकारी सुनने को आ रही है कि फिल्म अब 7 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। जल्द ही मेकर्स की ओर से इस पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी। इस बीच, फिलहाल फिल्म शूटिंग चल रही है और अन्नू कपूर और अभिषेक बनर्जी भी राज शांडिल्य निर्देशित फिल्म का हिस्सा हैं। ड्रीम गर्ल के पहले पार्ट में आयुष्मान के अलावा नुसरत भरूचा भी थी। जिन्होंने बहुत ही बढ़िया रोल अदा किया था।