स्टाइलिश दाढ़ीInternational Affairs News 

पाकिस्तान में स्टाइलिश दाढ़ी बनाने वाले नई हुए गिरफ्तार

1947 में जब हमारा देश आजाद हुआ था तब पाकिस्तान धर्म के आधार पर एक अलग राज्य बना। पाकिस्तान एक इस्लामिक देश है और वहां पर कायदे कानून बहुत सख्त हैं। यदि वहां पर कुछ भी गैर इस्लामिक होता है तो वहां के मौलाना और सरकार तुरंत हरकत में आ जाते हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान में गैर इस्लामिक लोगों पर अत्याचार किया जाता रहा है। हाल ही में इसी तरह की एक हास्यास्पद घटना सामने आई है।

दरअसल पाकिस्तान के ट्रेड यूनियन बारबर ने नाइयों पर गैर इस्लामिक दाढ़ी बनाने पर बैन लगा रखा था। परंतु उसके बावजूद पाकिस्तान के चार नाइयों ने गैर इस्लामिक दाढ़ी लोगों की बनाई। जिसके बाद स्टाइलिश दाढ़ी बनाने वाले चार नाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुछ देर बाद उन्हें छोड़ तो दिया गया मगर 30 सितंबर की यह घटना एक वीडियो के जरिए दुनिया के सामने आ गई।

स्टाइलिश दाढ़ी बनाने पर लगा है बैन

पाकिस्तान में घटना खैबर पख्तून प्रांत की है। दरअसल ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष सनीम खान ने नाइयों की गिरफ्तारी के वक्त पुलिस का मार्गदर्शन किया। जब दाढ़ी को गैर इस्लामिक आकार देने वाले नाइयों की गिरफ्तारी हो रही थी तो सलीम खान ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही नाई ट्रेड यूनियन ने गैर इस्लामिक दाढ़ी बनाने से यहां के सभी नाईयो को मना कर दिया था। मगर उसके बावजूद दुकानदार नहीं मान रहे हैं और ट्रिम कर दाढ़ी को स्टाइलिश आकार दे रहे हैं।

पुलिस ने जुर्माने की बात से किया इनकार

पाकिस्तान की पुलिस द्वारा जिन बाल काटने वालों को गिरफ्तार किया गया है उन पर ₹5000 का जुर्माना लगाया गया। हालांकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया है। पुलिस ने कहा कि उन्हें कुछ घंटे हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया गया। यह कुछ लोगों की शिकायत पर किया गया था। इसी तरह पाकिस्तान के पेशावर में भी हेयर ड्रेसर यूनियन की शिकायत पर भी कुछ बाल काटने वालों को गिरफ्तार किया गया था।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।
Summary
पाकिस्तान में स्टाइलिश दाढ़ी बनाने वाले नई हुए गिरफ्तार
Article Name
पाकिस्तान में स्टाइलिश दाढ़ी बनाने वाले नई हुए गिरफ्तार
Description
पाकिस्तान के हेयर ड्रेसर यूनियन की शिकायत पर कुछ स्टाइलिश दाढ़ी बनाने वाले नाइयों को गिरफ्तार कर हिरासत में रखा गया और फिर उन्हें छोड़ दिया गया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment